पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम को मगोर्रा इलाके में इन बदमाशों के होने की सूचना पर दबिश दी गई। पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर जवाबी फायरिंग करके चारों बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाशों में गोवर्धन निवासी सोहराब उर्फ राजा, कुर्सेद उर्फ धोनू, आरिफ और तौफीक निवासी खैरथल, राजस्थान को गोली लगी, जबकि गोवर्धन के भिक्की, अलवर, राजस्थान के मनीष, अमन विहार दिल्ली के यादवेंद्र उर्फ यश को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। यह पैसा उन्होंने पाइप बेचकर प्राप्त किया था।
http://