फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पाइप चोर गैंग के सात बदमाश पकड़े...मुठभेड़ में चार के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती कराया

Mon, 13 Oct 2025 11:46 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पाइप चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस तभी से चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने चार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल परियोजना के लिए डाली जा रही पाइप लाइन के पाइप चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। चारों बदमाशों की टांग में गोली लगी हैं। उनके पास से लाखों रुपये की कीमत के पाइप बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य एप्को कंपनी कर रही है। पिछले दिनों कंपनी ने नगला देविया इलाके में पाइप रखे हुए थे। इन पाइपों को चोरी कर लिया गया। कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने छानबीन के बाद बदमाशों की पहचान कर ली। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम को मगोर्रा इलाके में इन बदमाशों के होने की सूचना पर दबिश दी गई। पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर जवाबी फायरिंग करके चारों बदमाशों को पकड़ा गया।  पकड़े गए बदमाशों में गोवर्धन निवासी सोहराब उर्फ राजा, कुर्सेद उर्फ धोनू, आरिफ और तौफीक निवासी खैरथल, राजस्थान को गोली लगी, जबकि गोवर्धन के भिक्की, अलवर, राजस्थान के मनीष, अमन विहार दिल्ली के यादवेंद्र उर्फ यश को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। यह पैसा उन्होंने पाइप बेचकर प्राप्त किया था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें