फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 12 हजार उपभोक्ताओं पर सात लाइनमैन, कहां से सुधरे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। शहर विद्युत अव्यवस्था से जूझ रहा है। इसका कारण लाइनमैनों की कमी है। करीब 12 हजार उपभोक्ताओं पर 7 लाइनमैन की तैनाती है। नतीजतन लाइनों में होने वाले फॉल्ट लंबे समय तक ठीक नहीं हो पाते। शिकायतों का अंबार लगा रहता है। उपभोक्ता और अधिकारी सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र वाले नगर में विद्युत अव्यवस्था चरम पर है। कारण लगातार फॉल्टों का बढ़ना और उनका समाधान न हो पाना। इसका सीधा कारण विभाग में काम करने वाले लाइनमैनों की कमी है। वर्तमान में नगर की विद्युत फाॅल्ट सुधारने को सात लाइनमैन हैं। कागजों में भले ही यह आंकड़ा कुछ अलग हो। जबकि उपभोक्ताओं संख्या 12913 है। ऐसे में एक आंकड़ा देखा जाए तो करीब 1844 उपभोक्ताओं के ऊपर एक लाइनमैन की तैनाती है।
भीषण गर्मी में बूढ़ी हो चली लाइनों में लगातार आ रहे फॉल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों का यह आंकड़ा नाकाफी है। इससे फाॅल्ट समय से ठीक नहीं हो पा रहे हैं। छोटे से फॉल्ट को ठीक करने के लिए घंटों का इंतजार उपभोक्ताओं को करना पड़ता है। समस्या के कारण कर्मचारियों पर काम का भी लगातार प्रेशर बढ़ता जा रहा है। रात के समय अगर फाॅल्ट हो जाए तो सही नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


निगम के पास कुल 7 कर्मचारी हैं। उन्हीं के माध्यम से फाॅल्ट सही कराने का काम कराया जा रहा है। काम में कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाती है। फाॅल्ट तत्काल ठीक किए जा रहे हैं। -सर्वज्ञ श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी कोसीकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें