फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। जैंत थाना क्षेत्र के वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। इस घटना में बचाव कर रही महिला की भाभी गिरकर घायल हो गईं। घटना के वक्त महिला वृंदावन से दर्शन कर ऑटो से मथुरा जा रही थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से वृंदावन परिजनों के साथ दर्शन करने आईं सोनिया रहेजा के बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के लोगों के साथ प्रेम मंदिर से दर्शन कर ऑटो से मथुरा जा रहीं थीं। तभी छटीकरा मार्ग पर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। यह देख उनकी भाभी शिवानी ने उन्हें बचाने की कोशिश की। बीच-बचाव में अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
पीड़ित महिला श्रद्धालु ने बताया कि बदमाश करीब 2 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन व लॉकेट लूट ले गए। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें