फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगनाथ मंदिर में सात दिवसीय पवित्रोत्सव हुआ प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। दक्षिण भारतीय शैली के रंगनाथ मंदिर में सप्त दिवसीय पवित्रोत्सव का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हुए यज्ञ के साथ हो गया।
विज्ञापन

महंत स्वामी गोवर्धन रंगाचार्य महाराज ने बताया कि पवित्रोत्सव में रोज सुबह और शाम यज्ञ होंगे। सालभर भगवान की सेवा में हुई त्रुटियों और अशुद्धियों के शुद्धिकरण के लिए दिव्य प्रबंध पाठ व वेद परायण के साथ यज्ञ किया जाता है। भगवान पीत वस्त्र धारण करके, पवित्र माला धारण कर यज्ञ के मुख्य कर्ता यजमान के रूप में विराजमान होते हैं। पीत वस्त्र धारण किए लक्ष्मी स्वरूपा हल्दी की प्रतीक हैं। प्रतिदिन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ होते हैं। उन्होंने बताया कि चार कुंडों में चलने वाले हवन में विभिन्न जड़ी बूटियों के साथ जौ, गेहूं, तिल, धान, पुष्प, चंदन काष्ठ, अगर समिधा ,पलास, पीपल, बेल, शमी ( छौंकर), अंगा, खील, गोघृत आदि का प्रयोग किया जाता है। सात दिन भगवान आभूषण नहीं धारण करते। वेदपाठी आचार्य द्वादशाक्षर मंत्र का जाप और वेद का परायण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें