फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसी कोच से उड़ाया 20 लाख का माल, चोरों का तरीका जान पुलिस रह गई हैरान; ऐसे यात्रियों को बनाते हैं निशाना

Sun, 26 Jan 2025 06:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चोरी को अंजाम देने के लिए चोर ट्रेन में बेटिकट यात्रा करते थे। बाद में माैका देखकर यात्रियों का सामान पार कर देते थे। चोरों की बताई कहानी सुन पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
चोरों के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक्सप्रेस से एनआरआई यात्री का बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जीआरपी पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यात्री अलंका तामिया झांसी की रहने वाली हैं। वह वर्तमान में वॉशिंगटन डीसी, यूएसए में रहते हैं। 21 दिसंबर 2024 को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में निजामुद्दीन से मथुरा की तरफ ट्रेन आ रही थी। इसी दौरान एसी कोच में उनका रात में बैग चोरी हो गया। बैग बिना टिकट यात्रा कर रहे किसी यात्री ने चोरी किया था। 
 

बैग में सोना, चांदी, हीरा, मोबाइल तथा अन्य सामान रखा हुआ था। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये थी। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित हुई, जिसमें ट्रेनों से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले मुकेश पुत्र बलवंत, विनोद पुत्र धर्मवीर, विनोद पुत्र बनी सिंह, अनिल पुत्र राजवीर, आशीष पुत्र रनधीर सिंह, अनिल पुत्र भलेराम, अजीत पुत्र शंकर लाल निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया। 
 

पकड़े गए आरोपियों में से मुकेश ने बताया कि एसी कोच में ऐसे यात्रियों की तलाश करते थे, जिसके पास कई सामान हो। इसके बाद उनके सभी दोस्त कोच में चढ़ जाते थे और  टीटी से टिकट बनवाकर यात्रा करते थे। जिसके बाद सभी लोग चोरी सामान करने की रणनीति तैयार करते थे। यात्री के सो जाने पर यह लोग सामान लेकर आने वाले स्टेशन पर उतर जाते थे।

 
विज्ञापन

अलग-अलग कोच में घूमकर बनाते थे प्लान
ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी विनोद ने बताया कि वह प्रथम एसी और द्वितीय एसी में घूमकर पहले यह देखते थे सफर करने वाले यात्रियों के साथ कौन-कौन है। फिर उसके बाद यात्री को निशाना बनाते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें