वृंदावन। संस्था टीम सेवार्थ द्वारा आयोजित एक माह का मार्शल आर्ट समरकैंप संपन्न हो गया। इसमें वृंदावन के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 204 बालिकाओं ने भाग लिया। उन्हें जूडो, कराटे, कुंगफू तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों की छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रत्येक बालिका के लिए जरूरी है। बड़ी संख्या में बच्चियों की सहभागिता समाज में बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। वहीं स्वामी सुतीक्ष्णदास महाराज ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण केवल सुरक्षा का माध्यम ही नहीं बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का भी महत्वपूर्ण साधन है। समाजसेवी प्रवीन सर्राफ ने आभार व्यक्त। प्रशिक्षक ज्ञानप्रकाश एवं 12 महिला प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद वैभव अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, मोहन शर्मा, गोपाल खंडेलवाल, विश्वनाथ गौतम, कृष्णमुरारी अग्रवाल, प्रशांत वार्ष्णेय, गिरधर खंडेलवाल, कौशल श्रीवास्तव, तरुण बघेल आदि मौजूद रहे। संवाद