मथुरा। झांसी में होने वाली 60वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा शनिवार को चयन ट्रायल केआर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर हुआ।
संघ के सचिव जय सिंह ने बताया कि पहली बार मानकों के अनुरूप क्रॉस कंट्री कोर्स तैयार किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को पानी और प्राकृतिक बाधाओं के बीच दौड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड एथलेटिक्स के नियमों के अनुसार जंगल, पहाड़, पानी व प्राकृतिक अवरोधों का समन्वय किया गया। चयन ट्रायल विभिन्न आयु वर्गों में हुआ।
बालक वर्ग
अंडर-20 बालक वर्ग में रामरतन, सुनील, आकाश, हिमांशु व महेश
अंडर-18 में प्रेमपाल सिंह, आदित्य तोमर, विष्णु, परवीन व सूरज चयनित हुए।
10 किमी पुरुष वर्ग में गौरव, विशाल, अजीत, सचिन व भूरी।
अंडर-16 बालक वर्ग में हरिओम सिंह, योगेश व गोपाल चयनित किए गए।
बालिका वर्ग
अंडर-20 वर्ग में सोनिया उपाध्याय,
अंडर-18 में रानी कुमारी व अर्चना तथा
अंडर-16 में अनामिका पाल, रानी यदुवंशी व दीपिका का चयन हुआ।
आयोजकों ने चयनित खिलाड़ियों से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की यूआईडी आवेदन करने को कहा है। ट्रायल डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि निर्णायक मंडल में हरदेव सिंह, हिमांशु मेहरा, ज्ञानेंद्र, लोकेश गौतम, हरीश गौतम, देवेश यादव व राहुल कुंतल शामिल रहे।