मथुरा। गोविंद नगर इलाके के एक कॉलेज के सामने शनिवार को दो साधू वेशधारियों ने छात्राओं के सामने कपड़े उतार दिए।
छात्राएं भागकर कॉलेज पहुंची और सुरक्षाकर्मी व अन्य छात्रों को जानकारी दी। इसके बाद दोनों लोगों को पकड़ लिया। फिलहाल इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। कॉलेज छात्राएं अपने घर की ओर जा रहीं थी। आरोप है कि उसी समय सामने से आ रहे दो साधू वेशधारियों ने उनको देख अपने कपड़े उतार दिए।
शर्मसार होकर वे काॅॅलेज पहुंचीं और मामले की जानकारी दी। इस पर छात्रों व अन्य लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इस मामले को लेकर काॅलेज में काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। गोविंद नगर इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।