फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: आयुष्मान कार्ड देख अस्पताल में नहीं किया भर्ती, परिजनों ने कर दिया हंगामा; लगाया ये आरोप

Wed, 05 Feb 2025 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग महिला के परिजनों से अभद्रता हुई। दो घंटे से सभी लोग अस्पताल के गेट पर बैठे हुए थे। 
 
विज्ञापन
डीएस अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के डीएस अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला को आयुष्मान कार्ड देख भर्ती नहीं किया गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के गेट पर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


अधिवक्ता अभिषेक कौशिक ने बताया कि वे अपनी 96 वर्षीय दादी को बीपी की समस्या होने पर उपचार के लिए डीएस अस्पताल में लेकर आए। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा। आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने आयुष्मान कार्ड देखकर इलाज करने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि ये अस्पताल आयुष्मान की सूची में शामिल है। फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन



दबाव बनाने पर अस्पताल का स्टाफ झगड़ा करने लगा। इस दौरान परिजनों से अभद्रता की गई। उनके भाई का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया, लेकिन चिकित्सक उनकी दादी को देखने तक नहीं आए। 
विज्ञापन



वहीं इस मामले में डीएस हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ललित वार्ष्णेय ने बताया कि जो मरीज आया था उनकी उम्र काफी अधिक थी और उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या थी। मरीज के परिजन आयुष्मान कार्ड से इलाज करना चाहते थे। जबकि आयुष्मान कार्ड का पोर्टल बंद पड़ा हुआ है। वह स्वयं सर्जन हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज को भर्ती कर उपचार करने पर मरीज की जान को भी खतरा हो सकता था। इसलिए उन्होंने परिजनों को दूसरी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसी को लेकर मरीज के परिजनों ने हंगामा किया, हालांकि के बाद में मामला निपट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें