फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संत प्रेमानंद की फोटो देख पिघल गया चोर का दिल, घंटों इंतजार कर श्रद्धालु को लौटाया चोरी किया मोबाइल

Wed, 28 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को  एकांतिक वार्ता के दौरान श्रद्धालु ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि किस तरह मोबाइल में संत की तस्वीर देख चोर का दिल पिघल गया और उसने चोरी किया मोबाइल लौटाया। 
विज्ञापन
मोबाइल की बात संत प्रेमानंद को बताते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धालु का मोबाइल चोरी करने वाले चोर को मोबाइल में संत प्रेमानंद महाराज का फोटो देखा तो उसका हृदय परिवर्तन हो गया। कार से मोबाइल चोरी करने के बाद जब संत की तस्वीर देखी तो वह उस मोबाइल की रक्षा करने लगा और कुछ घंटों बाद श्रद्धालु को वापस दे दिया। यह वाकया एक श्रद्धालु ने संत प्रेमानंद को एकांतिक वार्ता के दौरान सुनाया, जिसे सुन संत जोर से हंसे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के रमणरेती स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीराधा केलि कुंज में एक भक्त ने संत को उनके साथ हाल ही में हुआ चोरी का एक अचरज भरा वाकया सुनाया। इसे सुन संत प्रेमानंद जोर से हंसे और बोले यह भगवान का खेल है। भक्त ने बताया कि एक दिन पहले उनकी कार से एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया। जब मोबाइल में संत प्रेमानंद महाराज की फोटो लगी देखी तो उसका हृदय परिवर्तन हो गया और वह मोबाइल चोरी कर भागने के बजाय घंटों कार सवार श्रद्धालु का इंतजार करता रहा। 
विज्ञापन

इसके बाद चोर ने कीमती मोबाइल वापस किया और कहा कि वह संत प्रेमानंद के शिष्य हैं, इसलिए मोबाइल लौटा रहा हूं। बताया कि फोन की डिस्प्ले पर संत प्रेमानंद की फोटो देख उसका हृदय परिवर्तन हो गया। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने हंसते हुए कहा कि इसमें हमारा कुछ भी नहीं। भगवान इस तरह की लीला कर भक्त को देखते हैं कि यह परिपक्व हुआ या फिर बज रहा है। यह ठाकुरजी का प्रभाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें