ब्रज की प्रमुख बरसाना-नंदगांव की लठामार होली में सुरक्षा के लिए करीब 1,200 जवान तैनात किए जाएंगे। आयोजन क्षेत्र को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। चार कंपनी पीएसी भी तैनात की जा रही है।
26 फरवरी को बरसाना के लाड़ली मंदिर में लड्डू होली से ये सुरक्षा प्लान लागू कर दिया जाएगा। ये व्यवस्था 27 को बरसाना में लठामार और 28 फरवरी को नंदगांव में होने वाली लठामार होली के लिए भी रहेगी। जनपद से 14 थानों के पुलिस बल के अलावा 43 दरोगा, तीन महिला दरोगा, 31 एचसीपी, 250 सिपाही, क्यूआरटी और 48 यातायात कर्मी तैनात रहेंगे।
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि पूरे मेला परिसर को दो जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन में एक एएसपी और सेक्टर में एक सीओ की तैनाती की गई है।
बाहर से भी आ रहा फोर्स
15 इंस्पेक्टर
50 दरोगा
50 महिला दरोगा
50 एचसीपी
50 यातायात कर्मी
350 सिपाही
चार कंपनी पीएसी
दो प्लाटून फ्लड पीएसी
पांच एएसपी
आठ सीओ
15 बड़े पार्किंग स्थल
मथुरा। बरसाना में 26 फरवरी को लड्डू होली और 27 फरवरी को लठामार होली को लेकर 15 बड़े पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। नंदगांव रोड, छाता-बरसाना रोड, गोवर्धन-बरसाना रोड, ढ़भाला रोड सहित लिंक रोड पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
सादे कपड़ों में होंगे जवान
मथुरा। बरसाना और नंदगांव की लठामार होली में सुरक्षा को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे। एसएसपी ने सीआरपीएफ ओर आरएएफ के कमांडेेंट को पत्र लिखा है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
लगेंगे 15 सीसीटीवी कैमरे
मथुरा। बरसाना की लठामार होली में हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। चार कैमरे लाड़ली जी मंदिर और शेष रंगीली गली, आसपास के इलाके में लगाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम थाना बरसाना पर बनाया जा रहा है। एक अन्य स्पेशल कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।