फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिकेट बढ़ाईं, तनाव अब भी बरकरार

Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जवाहर बाग की बांउड्रीवाल के आसपास 12 नए स्थानों पर तैनात किए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर बाग की नाकेबंदी और कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को बाउंड्रीवाल से संबंधित 12 स्थानों पर पुलिस बल तैनात करते हुए कब्जाधारियों को और कड़े घेरे में ले लिया गया। बुधवार के विवाद से पैदा हुआ तनाव गुरुवार को भी दोनों ओर बरकरार रहा।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को पुलिस और कथित सत्याग्रहियों हुई तनातनी के बाद रात भर तनाव रहा। सुबह तक कथित सत्याग्रही लाठी डंडे लेकर अधिकारियों को चुनौती देते रहे। सुबह छह से आठ बजे पीएसी और पुलिस की शिफ्ट बदली तो कथित सत्याग्रही एक बार फिर बाहर तक आ गए।

इस स्थिति में पुलिस ने सावधानी से काम लिया। टोलियों में ड्यूटियां बदली गईं। इसी तरह एक एक कर कब्जाधारी भी पहले की तरह झोंपड़ी में बैठे रहे, लेकिन लाठी डंडे का साथ नहीं छोड़ा। दोपहर को माहौल कुछ शांत रहा। 
विज्ञापन


दूसरी ओर जवाहरबाग कालोनी और पुलिस लाइन की ओर से कथित सत्याग्रहियाें की गतिविधियों पर नजर रखने में आड़े आ रहे वृक्षों की छंटाई कराई गई। इसमें 50 से अधिक वृक्षों को छंटवाया गया।  
विज्ञापन


साथ जवाहरबाग के आसपास की कालोनी, बाउंड्रीवाल, बालाजीपुरम, सेना के हैडक्वार्टर की ओर मोड़ और तिराहे पर 12 स्थानों पर पुलिस पिकेट बैठाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें