फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों से होगी मेले की निगहबानी

Sun, 03 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Xiaomi drone
विज्ञापन
इस बार मुड़िया पूर्णिमा मेले की निगहबानी ड्रोन कैमरों से होगी। पांच ड्रोन कैमरों को लगाया जा रहा है। जबकि पुलिस की 40 बाइक मोबाइल टीमें निगहबानी करेंगी। पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सेहत की देखभाल के लिए मोटरसाइकिल एंबुलेंस तैनात रहेंगी। भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


14 जुलाई से शुरू होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले में देश के कोने कोने से लोग आते हैं। हफ्ते भर तक चलने वाले इस मेले में पहुंचने वाले लोगों की संख्या करीब एक करोड़ रहती है। इनकी सुरक्षा के लिए कई प्वाइंट पर सादा कपड़ों में भी पुलिस वालों को तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी यहां तैनात रहेगी।

जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ल ने बताया इस बार मेला क्षेत्र में 20 मोटरसाइकिलों पर डाक्टर घूमेंगे। यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी होगी तो तत्काल मौके पर ही इलाज दिया जा सकेगा। मेला क्षेत्र से बाहर चार पहिया एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें