फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए हुई दूसरी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर बनने का रास्ता धीरे-धीरे साफ होने लगा है। भव्य और दिव्य कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय में दूसरी रजिस्ट्री हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण और जिलाधिकारी सीपी सिंह भी मौजूद रहे। वहीं 32 लोगों के अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी रजिस्ट्री अगले माह कराई जाएगी।
विज्ञापन

कॉरिडोर निर्माण के लिए वृंदावन निवासी मनीष मिश्रा ने बिहारीपुरा क्षेत्र की संपत्ति संख्या-25-ए (322.32 वर्ग मीटर) की रजिस्ट्री तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी (देवता) के नाम कराई। यह भूमि करीब 1.85 करोड़ में खरीदी गई है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा के प्रयासों से हुई यह दूसरी रजिस्ट्री कॉरिडोर निर्माण के संकल्प को धरातल पर उतारने की शुरुआत है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास जनसुविधाओं का विकास धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को प्राथमिकता दे रही है। डीएम ने कहा कि इस परियोजना से ब्रज क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। भव्य निर्माण से ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी। इससे पहले 16 जनवरी को पहली रजिस्ट्री हुई थी। इसे यति गोस्वामी, अभिनाश गोस्वामी और अनिकेत गोस्वामी ने बिहारीपुरा क्षेत्र स्थित अपनी 69.26 वर्ग मीटर संपत्ति बिहारीजी के नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें