फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: दूसरे सोमवार को मंदिरों में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Tue, 14 Jul 2020 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मंदिर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में सावन के दूसरे सोमवार को कान्हा की नगरी मथुरा शिवमयी नजर आई। शहर के रंगेवर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव, पिप्लेश्वर महोदव के साथ ही चिंताहरण महादेव मंदिर में भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। कई जगह मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।

विज्ञापन

गर्तेश्वर महादेव मंदिर की खासी मान्यता है। जहां पर भोर से ही शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र आदि अर्पित किए। वहीं, सोमवार को अष्टमी तिथि होने के कारण महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के साथ मां गौरा का विधिवत पूजन किया। शाम को रंगेश्वर मंदिर में सेवायतों द्वारा बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया।


आचार्य श्याम दत्त चतुर्वेदी के अनुसार भगवान शिव ने समस्त पृथ्वीवासियों को ये वरदान दिया था कि सावन के सोमवार में जो भी व्यक्ति उनकी पूजा-अर्चना करेगा उसे मुंह मांगा वरदान देंगे। सावन में सुहागिनों द्वारा भगवान शिव की पूजा करने से सुहाग सलामत रहता है। कुंवारी कन्याओं के पूजा करने से अच्छा और मनचाहा वर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें