फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसीआई बढ़ाने जा रही है वेटरिनरी विवि में सीटें

Thu, 09 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो-अनुसंधान संस्थान में स्नातक प्रोग्राम की सीटें बढ़ाने जा रही है। इसके लिए विवि ने भी हामी भर दी है। अब काउंसलिंग के लिए वीसीआई के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश भर में वेटरिनरी कालेजों के स्नातक डिग्री प्रोग्राम को मान्यता प्रदान करने वाली संस्था वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने पिछले दिनों मथुरा स्थित वेटरिनरी विवि को स्नातक डिग्री प्रोग्राम में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। वर्तमान में विवि के अधीन संचालित कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस में बीवीएससी एंड एएच की 78 सीट हैं। वीसीआई का प्रस्ताव मथुरा में 10 सीट बढ़ाने का था। विवि की विद्या परिषद ने स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रस्ताव वीसीआई को भेज दिया।

वेटरिनरी विवि मथुरा के डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन को लेकर 10 जुलाई को काउंसिलिंग होने जा रही है। विवि प्रशासन की मंशा है कि वीसीआई बढ़ाई जाने वाली प्रस्तावित सीटों पर एडमिशन की अनुमति प्रदान कर दे, जिससे काउंसलिंग के दौरान 78 के स्थान पर 88 सीटों पर एडमिशन लिया जा सके। इसे लेकर वीसीआई से संपर्क भी साधा गया है लेकिन अब तक कोई आदेश प्राप्त न होने की स्थिति में विवि ने इन बढ़ने वाली सीटों पर एडमिशन की संभावना बरकरार रखने के लिए वेटिंग लिस्ट बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


वीसीआई से संपर्क किया गया है। संभावना है कि जल्द ही वीसीआई का फैसला विवि को प्राप्त हो जाएगा। आदेश आने में देरी होती है तो फिर इस पर अगले साल अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रो. एसी वार्ष्णेय, कुलपति, वेटरिनरी विवि, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें