महावन एसडीएम बरौली में अवैध आरा मशीन पर छापे के दौरान।
- फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। बलदेव क्षेत्र के गांव बरौली में एसडीएम द्वारा पांच अवैध आरा मशीनों पर छापा मारा गया। इस दौरान मशीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर आरा मशीनों को जब्त किया गया है।
एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य को बलदेव क्षेत्र में काफी समय से अवैध आरा मशीन चलने की शिकायत मिल रही थी। बलदेव पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ आरा मशीनों पर छापा मारा गया। इस दौरान बरौली में लाल बिहारी, श्याम सिंह, छत्र सिंह, मोहन सिंह, ओमप्रकाश की आरा मशीन को जब्त कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। पांचों के खिलाफ बलदेव थाने में रिपोर्ट लिखाने की कार्रवाई भी की गई। टीम में एसडीओ वन विभाग पीके पांडेय, डिप्टी एसीएफ हेमंत सेठ आदि शामिल थे।