फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूटी व ई-रिक्शा की टक्कर के बाद भरतपुर गेट पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भरतपुर गेट पर ई-रिक्शा और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद एक युवक ने स्कूटी सवार के साथ मारपीट कर दी। इससे हंगामा हो गया। कोतवाली पुलिस ने मामला शांत किया और युवक को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

हाईवे के राधापुरम निवासी वेदप्रकाश अग्रवाल रविवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ भरतपुर गेट स्थित एसबीआई बैंक जा रहे थे। इसी दौरान भरतपुर गेट के निकट रास्ते में उनकी स्कूटी ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। एक युवक ने आवेश में आकर स्कूटी सवार को पीट दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें