फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी स्कॉर्पियो: हाईवे पर मची अफरा-तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान; सामने आया वीडियो

Tue, 25 Aug 2026 07:38 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बरारी के पास नेशनल हाईवे पर मथुरा से आगरा जा रही स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ ही देर में पूरी स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई।
 
विज्ञापन
आग का गोला बनी स्कॉर्पियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बरारी के पास मंगलवार को नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मथुरा से आगरा की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोककर तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो बरारी के समीप पहुंची थी, तभी वाहन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से बाहर छलांग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो धू-धूकर जलने लगी। कुछ ही देर में वाहन आग का गोला बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी जनहानि टल गई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें