फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident: कार ने दो स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, वकील की हालत नाजुक, सड़क जाम कर किया हंगामा

Wed, 26 Apr 2023 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Mathura Accident: सदर थाना क्षेत्र में कार ने दो स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक वकील गंभीर रूप से गायल हो गया। सूचना पर वकीलों ने सड़क जाम करके जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद हंगामा करते वकील, उनको समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की दोपहर पुलिस लाइन के सामने कार चालक ने एक के बाद एक दो स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा। इससे करीब एक घंटे तक आगरा-मथुरा रोड जाम रहा।

विज्ञापन


हादसा सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के सामने हुआ। यहां एक क्रेटा कार चालक ने वकील मोहित शर्मा की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह हीं गिरकर घायल हो गए। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर बागने लगा। चंद कदम आगे जाकर बोदला-बिचपुरी रोड स्थित आगरा के भगवती विहार निवासी मुकेश सैनी (45) की स्कूटी में टक्कर मार दी।

वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया

इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने देखा तो चालक को दौड़ाकर पकड़ा लिया। उधर वकील को टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई, इस बात की अफवाह कचहरी में फैल गई। इससे बड़ी संख्या में वकील सड़क पर आ गए। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। कार में तोड़फोड़ की। चालक को पकड़कर बीच में घसीट ले गए और उसकी पिटाई कर दी। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को वकीलों के चंगुल से छुड़ाया और थाना भेजा। 

तहरीर मिलने पर दर्ज करेंगे मुकदमा

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मुकेश सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं वकील का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वकीलों को समझाकर शांत किया। इसके बाद यातायात को सुचारू रूप से जारी कराया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें