माडल, कविताएं और स्लोगन। सभी से पृथ्वी बचाओ का संदेश।
पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पृथ्वी बचाओ विषय पर आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता ने सभी को प्रभावित किया।
शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने किया।
एसपी क्राइम राममोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी और एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रधानाचार्य आरएस सारस्वत, कोआर्डिनेटर स्नेहा यादव, यास्मीन आदि उपस्थित रहीं।