फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम नैना की मौत के मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, ससुराल में छिप गया था; पुलिस ने दबोच लिया

Fri, 13 Mar 2026 10:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर में स्कूल बस से गिरकर छात्रा नैना की मौत के मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक नरेंद्र सिंह को पुलिस ने शिकोहाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्रेन से भागने की तैयारी में था, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में आरबीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बस से गिरकर कक्षा एक की छात्रा नैना की माैत के मामले में आरोपी प्रबंधक-चालक नरेंद्र सिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात को पुलिस टीम उसे शिकोहाबाद स्थित स्टेशन रोड से पकड़कर लाई। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वह अपनी ससुराल में छिपा था। आगरा से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी पुलिस ने पहुंचकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नगला लाले गांव निवासी ब्रह्मजीत दूध व्यापारी हैं। उनकी नाै वर्षीय बेटी नैना भागूपुर गांव स्थित आरबीएस स्कूल में कक्षा 1 में पढ़ती थी। बुधवार दोपहर 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अन्य बच्चों के साथ स्कूल बस से घर आ रही थी। बस की फर्श टूटी हुई थी। बस को स्कूल प्रबंधक नरेंद्र सिंह ही बस को चलाता था। उसने बस की टूटी जगह पर लकड़ी का पटरा लगा दिया था। गांव नगला बिहारपुर मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर से उछलकर छात्रा खटारा बस के टूटे फर्श से सड़क पर गिर गई थी। इससे उसकी जान चली गई।

मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरटीओ की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में लगी लापरवाही से मृत्यु की धारा को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया गया। आरोपी चालक-प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगी थीं। एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह के शिकोहाबाद में अपनी ससुराल में छिपे होने की जानकारी मिली थी। बृहस्पतिवार आधी रात बाद टीम पहुंच गई। वह शिकोहाबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बाहर भागने की तैयारी में जा रहा था। रास्ते में पकड़ लिया गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें