फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शहर को साफ रखने में अहम भूमिका निभाएंगे स्कूलों के ईको क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन एवं प्रोजेक्ट मथुरा द्वारा बुधवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम के नवीन सदन में मौसम पर चर्चा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पोस्टर गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए, शहर के वास्तविक पर्यावरणीय मुद्दों से जोड़ना है। विद्यालयों के ईको क्लब शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी अपने घर, गली एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, तो स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से कचरा न जलाने, नालियों एवं खाली स्थानों पर कचरा न फेंकने और स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम में कान्हा माखन मेन ब्रांच, कान्हा माखन मिलेनियम, आर्मी पब्लिक स्कूल, ज्ञान दीप, रमनलाल शोरावाल, पुलिस मॉडर्न स्कूल के ईको क्लब और स्वयं सारथी क्लब के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान दीपक गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, मुकेश सिंघल एवं विपिन सिंघल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें