मथुरा के कृष्णा नगर क्षेत्र में बाइक सवार दंपती स्कूल की बस की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की माैत हो गई। घटना पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे जाम के हालात बन गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।