फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेत्र ज्योति प्रदान करना यज्ञ के समान’

Sun, 03 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम में आयोजित शिविर में पहुंचे भाजपा सांसद सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
वेदों में यज्ञ को विशेष महत्व दिया गया है। किसी को नेत्र ज्योति देना भी यज्ञ है। साध्वी ऋतंभरा ने ऐसे महान यज्ञ का आयोजन कर ज्ञान चक्षु संग प्रेम-वात्सल्य की त्रिवेणी प्रवाहित की है।  
विज्ञापन


यह विचार भाजपा सांसद सत्यपाल मलिक ने रविवार को वात्सल्य ग्राम में व्यक्त किए। वे यहां नेत्रशल्य चिकित्सा शिविर के रोगियों के विदाई समारोह में आए थे। 

मां सर्वमंगला ट्रस्ट, कमला बेन बालू लाल पारीख चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई और परमशक्ति पीठ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सत्यपाल मलिक ने कहा कि लोगों की सेवा करना कल्याणकारी है। प्रत्येक संपन्न व्यक्ति को यह कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


साध्वी ऋतंभरा ने नर सेवा को सभी यज्ञों से बड़ा कार्य बताते हुए सेवाभावियों को आशीर्वाद दिया।

चिकित्सक टीम के प्रभारी डा.  श्याम अग्रवाल ने मरीजों का एक बार फिर परीक्षण कर उन्हें जरूरी सलाह दीं। समारोह में संजय भैया, अभय कुमार राय, विभोर प्रकाशन, रमेश भाई पारीख, कैलाश केजरीवाल, डा. उमाशंकर राही आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें