फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में निकले दो सर्प, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एसडीएम कार्यालय में दो काले सर्प दिखाई दिए। काफी देर बाद पहुंचे सपेरे ने एक सर्प को पकड़ लिया, जबकि दूसरा सर्प भाग गया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर एक बजे एसडीएम कार्यालय के अंदर दो सर्प दिखाई दिए तो कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। एसडीएम राहुल यादव मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सपेरों को बुलाया गया। सपेरे ने बीन बजा कर एक सर्प को पकड़ लिया, जबकि दूसरा सर्प भाग गया। तहसील चार वर्ष से अस्पताल की पुरानी इमारत में अस्थाई रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें