फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: साड़ी फैक्टरी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पड़ी मिली लाश

Sat, 09 Mar 2024 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

साड़ी फैक्टरी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक साड़ी फैक्टरी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


गांव इस्लामपुर, कुरारा, हमीरपुर निवासी रामबाबू उर्फ महेंद्र सिंह (45) गोविंदनगर क्षेत्र स्थित शंकर विहार काॅलोनी निवासी मोहन सिंह फौजी के मकान में पिछले करीब चार माह से किराए पर रह रहा था। रामबाबू पड़ोस की ही एक साड़ी फैक्टरी में काम करता था। पिछले कई दिनों से काम पर नहीं गया तो ठेकेदार नीरज मिश्रा ने कमरे पर जाकर देखा तो रामबाबू मृतावस्था में पड़ा मिला। भाई श्याम व गुलाब को जानकारी दी। गोविंदनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रथमदृष्टया उसकी मौत तबीयत खराब होने के चलते मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें