फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: स्वास्थ्य कारणों से पदयात्रा स्थगित...फिर भी भक्तों के बीच पहुंचे संत, राधे-राधे की रही गूंज

Sat, 03 May 2025 09:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्वास्थ्य कारणों से रात में निकलने वाली संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित कर दी गई। बावजूद इसके श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। रातभर श्रद्धालु उनके दर्शन के इंतजार में बैठे रहे। ऐसे में संत ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए हजारों भक्तों की श्रद्धा एकबार फिर भक्ति की मिसाल बन गई। स्वास्थ्य कारणों से रात दो बजे निकलने वाली पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन संत ने भक्तों को निराश न करते हुए सुबह पांच बजे श्रीकृष्ण शरणाम आश्रम से श्री राधे हित केली कुंज आश्रम की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस दौरान संत प्रेमानंद ने कुछ दूरी वाहन से तय की तो कुछ रास्ता पदयात्रा करते हुए भक्तों के बीच पहुंचे। भक्ति की अनोखी छटा तब देखने को मिली जब पूरी रात सड़कों पर बैठे भक्त राधा नाम का संकीर्तन करते रहे और महाराज के दर्शन की प्रतीक्षा में डटे रहे।

महाराज जैसे ही श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे पूरे वातावरण में 'राधे-राधे' की मधुर ध्वनि गूंजने लगी और पूरा क्षेत्र भक्ति में लीन हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें