फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में शराब, मांस की बिक्री बंद कराएं

Mon, 04 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में खुलेआम हो रही शराब, अंडा, मांस की अवैध बिक्री पर रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लोगों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार से मिलकर शराब, अंडा, मांस की बिक्री बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 15 दिन में ऐसा नहीं हुआ तो जिला प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन होगा।
विज्ञापन



महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज ने कहा कि भगवान राधाकृष्ण की लीलास्थली में देश-विदेश के लोग मंदिरों के दर्शनार्थ आते है। ऐसे में शराब, अंडा, मांस की बिक्री होने से धर्मनगरी की छवि धूमिल हो रही है।

महंत फूलडोलबिहारी दास महाराज ने कहा कि प्रदेश में वृंदावन एक प्रमुख तीर्थस्थल बन चुका है। तीर्थस्थल की मान-मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तत्काल प्रभाव से नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन


भाकियू नगर अध्यक्ष भगवान दास चौधरी ने कहा कि धर्मनगरी में प्रशासन की अनदेखी के चलते नशे के कारोबारी बेखौफ होकर विभिन्न क्षेत्रों में शराब, अंडा, मांस की अवैध बिक्री कर रहे हैं।

जिससे युवा पीढ़ी को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस अवसर पर ओमप्रकाश, कमल सिंह, रविकांत गौतम, पवन शर्मा, अर्जुन शर्मा, मिलन गौतम, रामजीलाल, वंशी शर्मा, अनिल कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें