संस्कृति विश्वविद्यालय ने पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त करने की श्रृंखला में एक और ख्याति प्राप्त की है। भारत भर में प्रकाशित और प्रसारित प्रसिद्ध पत्रिका आउटलुक के एक हालिया सर्वेक्षण में संस्कृति विश्वविद्यालय अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ इन्फ्रास्ट्रक्चर कैटेगरी में 5वें स्थान पर काबिज है।
इस श्रेणी में राज्य के कई प्रतिष्ठित सरकारी और समकक्ष विश्वविद्यालयों के बीच निजी विश्वविद्यालयों में सबसे पहला स्थान संस्कृति विश्वविद्यालय का रहा। इस प्रतिस्पर्धा में बिट्स पिलानी (BITS Pilani), आईआईएससी बैंगलोर (IISc Bangalore), दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू, कलकत्ता विश्वविद्यालय आदि जैसे बड़े और नामी विश्वविद्यालय शामिल थे।
संस्कृति विश्वविद्यालय ने स्टेट ऑफ दी आर्ट इंफ्रास्ट्रकचरल एंड आर्किटेक्चरल एक्सीलेंस में अपनी एक मजबूत नींव की धारणा बना रखी है। इसके साथ ही कॉलेज परिसर का हरा भरा व प्रदूषण मुक्त और शांत वातावरण छात्रों को अनुकूल माहौल प्रदान करता है और जो दुनिया में सबसे अच्छे से मेल खाता है।
संस्कृति विश्वविद्यालय में कई बेहतरीन कोर्स/प्रोग्राम चलते हैं। जैसेः- मेडिकल, एग्रीकल्चर, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और बेसिक साइंस आदि। कॉलेज के फैकल्टी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है।
साथ ही उन्हें प्रयोगशालाओं में काम करने का तरीका समझाते हैं और प्रैक्टिकल्स करवाते हैं, जिनसे वो एक्सपीरियंस हो जाए और भविष्य में कॉरपोरेट की जरूरी मांगों को पूरा करने में सक्षम रहें। यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड प्रोग्राम भी चलाती है जो विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाने में मदद करता है।
संस्कृति विश्वविद्यालय और उनकी टीम के लिए यह वास्तव में उनके सतत प्रयासों और थोड़े समय के भीतर इतनी ऊंचाइयों को पाना विश्वविद्यालय के नेतृत्व के लिए बेहद सम्मान की बात है। माननीय कुलपति श्री सचिन गुप्ता ने सभी संप्रदाय परिवार के सदस्यों को उनके प्रयासों और समर्थन के लिए बधाई दी जिन्होंने विश्वविद्यालयों को ऐसी मान्यता प्राप्त करने में मदद की।