फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सांझी को पहली बार श्रीराधारानी ने सजाया था

विज्ञापन
सांझी मेले में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के साथ अतिथि।
विज्ञापन
सांझी को पहली बार श्रीराधारानी ने सजाया था
विज्ञापन

वृंदावन। जीएलए विश्वविद्यालय, ब्रज संस्कृति शोध संस्थान एवं ब्रज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मकुंड पर आयोजित सांझी मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
सांयकाल सांझी की आरती ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सेवायतों की धर्मपत्नियों, नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, ब्रज फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नारायण, ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा, ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने की।
विज्ञापन

विनीत नारायण ने कहा कि सांझी को पहली बार राधारानी ने सजाया था। अब यहां के लोग इस परंपरा को निभा रहे हैं। सांझी मेले को आकर्षक बनाने का काम विद्यालय के बालकों द्वारा किया जाता है। ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने भी विचार रखे। सांझी मेले के दूसरे दिन सांझी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सांझी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. नटवर नागर, चंद्रपाल शर्मा, जगदीश शर्मा गुरु, प्रीति चौहान शामिल रहीं। डॉ. विनोद बनर्जी, महंत मधुमंगल शुक्ला, नीलम गोस्वामी, वंशी तिवारी, आनंद यादव, कमलेश्वर दीपाली कुलश्रेष्ठ, आनंद यादव, वर्षा आचार्य तिवारी, जेपी सारस्वत आदि उपस्थित थे। संचालन ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के प्रकाशन अधिकारी गोपाल शरण शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें