मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर मोक्षधाम वाली गली में खड़ी मारुति कार के शीशे पर थूककर भागे युवक से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। कार को सैनिटाइज कराया गया। युवक की तलाश की जा रही है कि आखिर युवक कौन था, जिसने ऐसी हरकत की।
थाना गोविंदनगर इलाके में मोक्षधाम वाली गली में पृथ्वी की घर के बाहर मारुति वैन खड़ी हुई थी। मंगलवार को कोई युवक मारुति वैन के शीशे पर थूकने लगा। ऐसा होते देख लोगों ने टोका तो वह भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने गाड़ी को सैनिटाइज करवाकर ऐसी हरकत करने वाले युवक की जानकारी जुटाई। पर युवक तो नहीं मिला, पर यहां के रहने वालों में खलबली जरूर मच गई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार को सैनिटाइज कराया गया। युवक कौन था इसकी जानकारी जुटाई तो हर कोई पहचानने से इंकार कर रहा है। फिर भी पुलिस युवक की तलाश कर रही है, जिसने ऐसी हरकत की है।