फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रचारक को सरेराह पीटा, मामले में हो गया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोविड वैक्सीन पहले लगवाने के विवाद में करीब 20 दून पूर्व हुए विवाद के मामले में सोमवार रात को एक युवक ने संघ प्रचारक को घेर लिया और मारपीट कर दी। पुलिस ने युवक व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली मथुरा क्षेत्र के माधवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कोविड वैक्सीन का 22 जून को कैंप लगाया गया था। इसमें माधवपुरी निवासी एक व्यक्ति के पुत्र का संघ के प्रचारक से वैक्सीन पहले लगवाने की बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी थी। तभी युवक देख लेने की धमकी देकर चला गया था। सोमवार को संघ के प्रचारक गोवर्धन से रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से महोली रोड स्थित बजरंग धर्मकांटे से होकर निकल रहे थे।
तभी युवक ने अपने 8-10 साथियों के साथ प्रचारक को घेर लिया और मारपीट कर दी। जानकारी होते ही संघ एवं भाजपा कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंच गए। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंची हाइवे पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया। समझौते के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता होने के बाद मामला खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें