वृंदावन। सनातनियों में धर्म की अलख जगाने के लिए वृंदावन में युवाओं ने सनातन राष्ट्र सेना का गठन किया। वृंदावन में कार्यरत एमआरसी वृंदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने नवयुवकों को संगठित कर यह क्रांतिकारी संगठन गठित किया है l
सनातन राष्ट्र सेना का गठन वृंदावन परिक्रमा स्थित फूलडोल बिहारी महाराज के आश्रम चेतन कुटीर पर किया गया। इस दौरान सनातन राष्ट्र सेना के संरक्षक के तौर पर फूलडोल बिहारी महाराज, आचार्य बद्रीश महाराज, सौरभ गौड़, महंत मोहिनी शरण, सत्यामित्रानंद, बृज के अध्यक्ष बलराम शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक देवेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश बंसल एवं संजय शर्मा, हरियाणा रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ साहिल, पलवल के अध्यक्ष डॉ मनोज सोरौत, हरियाणा पंचकुला के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार को मनोनित किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज जहां हिंदुओं की आबादी कम है, वहां हिंदू नरक की जिंदगी जी रहा है। इस अवसर पर कन्हैया, आनंद तिवारी, सुमित भट्ट, अमित बघेल, आशुतोष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद