फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सनातन प्रीमियर लीग का पोस्टर लॉन्च

विज्ञापन
भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर, रेसलर ग्रेट खली एवं अन्य।
विज्ञापन
वृंदावन। कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग 2026 (एसपीएल) की घोषणा कर दी है। प्रियाकांत जू मंदिर पर एसपीएल का लोगों व पोस्टर जारी किया गया। क्रिकेट लीग में 8 राज्यों से सनातनी युवाओं की टीमें भाग लेंगी। इंदौर में होने वाले तीन दिवसीय आयोजन में विजेता टीम को 31 लाख तथा उपविजेता को 15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैच से एकत्रित धनराशि से जरूरतमंद परिवारों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकांत मंदिर में कथा वाचक देवकीनंदन महाराज एवं रेसलर खली ने सनातन क्रिकेट लीग का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि सनातनी प्रतिभाओं को खोजकर खेल के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। रेसलर खली ने कहा कि सनानती युवाओं को लेकर यह एक अच्छी पहल साबित होगी। इससे पूर्व दिल्ली में सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिन्मयानंद बापू, पूर्व क्रिकेटर मदनलाल शर्मा, क्लब फाउंडर विजय शर्मा की मौजदूगी में देवकीनंदन महाराज ने 13 से 15 मार्च के बीच इंदौर में सनातन क्रिकेट लीग की घोषणा की थी।
सनातन क्रिकेट क्लब के फाउंडर विजय शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट को पूर्व भारतीय कप्तान मदनलाल शर्मा नियमानुसार कराएंगे। शिवकथा प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा, चिन्मयानंद बापू, इंद्रेश उपाध्याय धर्माचार्य, संत टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।सनातन प्रीमियर लीग टी-10 फॉर्मेट में होगी। इसमें कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं। इस टूर्नामेंट के सभी मैच डे-नाइट प्रारूप में होंगे । फाइनल मुकाबले से पहले एक स्पेशल फ्रेंडली मैच होगा। खिलाड़ियों के ट्रायल्स 2 फरवरी से शुरू होंगे। ये ट्रायल्स 8 शहर नवी मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, लखनऊ, इंदौर, नोएडा, देहरादून, जयपुर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


देशभर से ये 8 टीमें लेंगी हिस्सा -
सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग में भारत के अलग-अलग राज्यों से कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के नाम देश के महान वीरों और महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं। 1. छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स, महाराष्ट्र 2. सुभाष चंद्र बोस फ्रीडम, पश्चिम बंगाल 3. सरदार भगत सिंह ब्रिगेड, पंजाब 4. रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर, उत्तर प्रदेश 5. अहिल्या माता गार्जियन्स, मध्य प्रदेश 6. सम्राट अशोक लायंस, दिल्ली 7. चंद्रशेखर आजाद सेना, उत्तराखंड 8. महाराणा प्रताप रणबांकुरे, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें