ब्रज तीर्थ देवालय न्यास और ब्रज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अक्षत महोत्सव में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सनातन पदयात्रा के आमंत्रण अक्षत के साथ घर-घर वितरित किए जाएंगे। बागेश्वर धाम सरकार ने अक्षत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आयोजक रमाकांत गोस्वामी, मृदुलकांत शास्त्री, आरके पांडे, राहुल बंसल और जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने बताया कि सनातन एकता पदयात्रा के अक्षत 2500 गांवों तक जाएंगे। समाज के सभी प्रमुखों को और साधु-संतों को महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने अपने हाथों से अक्षत (पीले चावल) वितरित किए हैं। पदयात्रा में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। दूसरी ओर, अक्षत महोत्सव में मथुरा के अलावा आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु बागेश्वर बाबा को सुनने और देखने आए। दोपहर 12 बजे से ही कतार लगना शुरू हो गई थीं। बाबा शाम 4:45 बजे पहुंचे तो पंडाल बागेश्वर धाम बाबा के जयकारों से गूंज उठा।