फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, मूंग दाल और चावल के लिए गए नमूने

Tue, 18 Feb 2025 02:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, स्वरूपा का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां से मूंग की दाल और चावल के नमूने लिए गए। 
 
विज्ञापन
गोवर्धन में मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण करते खाद्य विभाग के अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, स्वरूपा का निरीक्षण किया। जांच के लिए विद्यालय की रसोई से मूंग की दाल और चावल के नमूने लिए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने भटेन गेट, कोसीकलां में खाद्य सचल प्रयोगशाला फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से मिठाईयों, खाद्य तेल, पिसे मसाले आदि के 28 नमूने लिए। कारोबारियों को मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री तैयार करने और बेचने के निर्देश दिए।

मिठाई विक्रेताओं को मिठाइयों के निर्माण में सिंथेटिक खाद्य रंगों के प्रयोग करने से मना किया गया। साथ ही प्रतिष्ठान में साफ सफाई रखने, कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, स्वच्छता से खाद्य एवं पेय पदार्थ तैयार करने तथा खाद्य पदार्थों को पकाते एवं सर्व करते समय एप्रेन, ग्लब्स, हेड कैप और मास्क पहनने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार एवं दलवीर सिंह ने गोवर्धन में दानघाटी के आसपास स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर मिठाइयों को ढककर रखने, खाद्य पंजीकरण प्रदर्शित करने, रेट लिस्ट लगाने और दुकान के बाहर ढक्कन युक्त कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें