फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय वृंदावन गोरक्षा सेवा समिति को संतों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
गोरक्षा समिति के अनशन में बोलते महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारतीय वृंदावन गोरक्षा सेवा समिति द्वारा नगर निगम चौराहा पर चल रहा अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को अनशन को संतों और धर्माचार्यों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ एवं आश्रम प्रमुख संघ के अध्यक्ष स्वामी रघुनाथ दास महाराज ने समर्थन और सहयोग प्रदान करने का वचन दिया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को शीघ्र गो टास्क फोर्स का गठन प्रत्येक जिले में करना चाहिए। जिससे गोतस्करों द्वारा की जा रही गोकशी पर अंकुश लगाया जा सके।
महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरी महाराज ने कहा कि विकास पंडित के नेतृत्व में जिस प्रकार अखिल भारतीय वृंदावन गोरक्षा समिति के सदस्य अपनी जान की बाजी लगाकर गोमाता की रक्षा कर रहे हैं, उन्हें सरकार के संरक्षण की अत्यंत आवश्यकता है। महामंडलेश्वर परमेश्वरद्वार त्यागी महाराज एवं हेमकांत शरण महाराज ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वृंदावन गोसेवा समिति के अध्यक्ष वृंदावन दास उर्फ विकास पंडित ने कहा कि तीन दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन में जिस प्रकार हमें संत समाज और और गोभक्तों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को जारी रखेंगे। महंत माहिनी बिहारी शरण, राहुल पंडित, आचार्य बद्रीश, श्रीदास प्रजापति,हिंदू महासभा ब्रज मंडल के अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ, सचिन चौधरी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें