फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खजाने की सीबीआई जांच नहीं होने तक करेंगे आमरण अनशन, संतों में दिखा आक्रोश

Fri, 24 Oct 2025 07:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य वादी दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि यदि खजाने की जांच नहीं हुई तो वह आमरण अनशन करेंगे। साध्वी इंदुलेखा ने भी सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए कहा कि खजाना नहीं मिला तो आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
श्री बांकेबिहारी मंदिर में खजाने के मामले में संतों ने की सीबीआई जांच में मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री बांकेबिहारी मंदिर में खजाने (तोषखाना) का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। तोषखाना में जिनती उम्मीद की जा रही थी, उतना खजाना नहीं निकला तो मंदिर के सेवायतों ने ही जांच की मांग की। इस मामले में वृंदावन के उड़िया बाबा मंदिर संतों की बैठक हुई। बैठक में संतों का भारी आक्रोश देखा गया। सभी संतो ने एकमत से सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन


श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य वादी दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि यदि खजाने की जांच नहीं हुई तो वह आमरण अनशन करेंगे। साध्वी इंदुलेखा ने भी सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए कहा कि खजाना नहीं मिला तो आमरण अनशन करेंगे। इस बैठक में अनिल कृष्ण शास्त्री,राजेश पाठक और महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि इतना बड़ा खजाना लुट गया, जांच नहीं होगी तो अपराधी बच जाएंगे इसलिए जांच होना बहुत जरूरी है। खजाने को लेकर सभी संतों ने नारेबाजी भी की। संतों ने कहा कि खजाने को लूटने वालों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें