श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य वादी दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि यदि खजाने की जांच नहीं हुई तो वह आमरण अनशन करेंगे। साध्वी इंदुलेखा ने भी सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए कहा कि खजाना नहीं मिला तो आमरण अनशन करेंगे।
श्री बांकेबिहारी मंदिर में खजाने (तोषखाना) का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। तोषखाना में जिनती उम्मीद की जा रही थी, उतना खजाना नहीं निकला तो मंदिर के सेवायतों ने ही जांच की मांग की। इस मामले में वृंदावन के उड़िया बाबा मंदिर संतों की बैठक हुई। बैठक में संतों का भारी आक्रोश देखा गया। सभी संतो ने एकमत से सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य वादी दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि यदि खजाने की जांच नहीं हुई तो वह आमरण अनशन करेंगे। साध्वी इंदुलेखा ने भी सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए कहा कि खजाना नहीं मिला तो आमरण अनशन करेंगे। इस बैठक में अनिल कृष्ण शास्त्री,राजेश पाठक और महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि इतना बड़ा खजाना लुट गया, जांच नहीं होगी तो अपराधी बच जाएंगे इसलिए जांच होना बहुत जरूरी है। खजाने को लेकर सभी संतों ने नारेबाजी भी की। संतों ने कहा कि खजाने को लूटने वालों को सजा मिलनी चाहिए।