फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संत-महंतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ द्वारा परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज में संकल्प सभा आयोजित की गई। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में 1100 संतों ने एक स्वर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया और कहा कि ईदगाह का ढांचा हटाकर भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे, चाहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए उन्हें अपने प्राणों का बलिदान ही क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन



कुंज में इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिंदू पक्ष में दिए आदेश की खुशी में संतों का भंडारा किया गया। इस दौरान हुई संकल्प सभा में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने 1100 संतों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त कराने का संकल्प कराते हुए सभी संतों के साथ दोहराया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पूर्णत: मुक्त कराकर ही रहेंगे।

संघ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि आज 1100 संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए श्री धाम वृंदावन में संकल्प लिया है बहुत जल्द संतों का संकल्प सिद्ध होगा। मथुरा में ईदगाह के स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज, राष्ट्रीय गो रक्षा प्रमुख डाॅ. गोविंद सिंह, महंत अचल दास, महंत कुंजबिहारी दास, महंत राघव दास, महंत वेणुगोपाल दास,गोपाल शर्मा,मनोज सैनी, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें