फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे संत प्रेमानंद, दर्शन के लिए उमड़ पड़ी भीड़; देखें वीडियो

Fri, 12 Sep 2025 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद महाराज वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे। संत को अचानक मंदिर में देख श्रद्धालु उत्साहित हो गए। इस दौरान संत ने बिहारीजी की विधि विधान से पूजा की। 
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन मे शुक्रवार को  संत प्रेमानंद महाराज ने बांकेबिहारी जी मंदिर में दर्शन किए। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


प्रेमानंद महाराज ने मंदिर में ठा. बांकेबिहारी जी के विधिवत दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायतों द्वारा उन्हें पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाज के साथ पूजा करवाई गई। दर्शन के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया और मंदिर परिसर 'जय श्री राधे' के जयकारों से गूंज उठा। महाराज जी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होती नजर आई।

हालात को देखते हुए प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों और तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें मंदिर से बाहर निकाला। बावजूद इसके, आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें