मथुरा छावनी के निरीक्षण के दौरान मौजूद स्ट्राइक वन के सैन्य अधिकारी और उनकी पत्नियां।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। दक्षिण पश्चिमी कमांड के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह क्लेर, अनु क्लेर, क्षेत्रीय प्रेसीडेंट, आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्ट्राइक वन कोर का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान सैनिक प्रशिक्षण की तैयारियों का निरीक्षण किया और सैन्य परिवारों का हाल जाना।
दौरे के दौरान स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, स्ट्राइक वन ने आर्मी कमांडर को सामरिक, प्रशिक्षण व प्रशासनिक पहलुओं से अवगत कराया। आर्मी कमांडर ने फॉरमेशन द्वारा सामरिक तैयारी और सामरिक व प्रशिक्षण के स्तरों में उन्नत सुधारो की सराहना की और सैनिकों व उनके परिवारजनों की जीवनशैली में उन्नति के लिए किए गए प्रयासों को बेहतर बताया।
रवनीत भिंडर, जोनल आवा अध्यक्षा, स्ट्राइक वन ने अनु क्लेर क्षेत्रीय प्रेसिडेंट, आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन दक्षिण पश्चिमी कमांड का स्वागत किया। मथुरा में सैनिकों व उनके परिवारीजनों व वीर नारियों के लिए चल रही कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अनु क्लेर सैन्य परिवारों से मिली और समस्या जानी और लघु नाटिका देखी।
इसके बाद क्षेत्रीय प्रेसिडेंट ने आर्मी प्राइमरी स्कूल व आशा स्कूल का दौरा किया और बच्चों और प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी जुटाई। इस अवसर पर स्ट्राइक वन के अधीनस्थ सभी फॉरमेशन कमांडर व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।