मथुरा। कानपुर के निजी मेडिकल काॅलेज में एबीबीएस छात्र साहिल सारस्वत की रविवार को हत्या के बाद देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सोमवार सुबह परिजन शव को मथुरा लाए तो घर में चीत्कार मच गई। बाद में सौंख के पालीखेड़ा गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
साहिल के पिता बृजमोहन सारस्वत और भाई सुमित सहित अन्य परिजनों ने अर्थी को कंधा दिया। मां आरती और बहन ऐश्वर्या की तबीयत बिगड़ गई। उनको किसी प्रकार से परिजनों ने संभाला। इधर, गांव पालीखेड़ा, सौंख और वर्तमान में परिवार के निवासी मोहली रोड स्थित आशापुरी मोहल्ले में मातम पसर गया।
सुमित ने बताया कि विवि की भूमिका इस मामले में संदिग्ध रही है। उन्होंने परिजनों को सीसीटीवी भी नहीं दिखाया है। साहिल के पिता ब्रजमोहन चरणलाल इंटर कॉलेज का संचालन करते हैं। परिवार में दो बेटे साहिल और सुमित के अलावा एक बेटी ऐश्वर्या है। सुमित और ऐश्वर्या जीएलए विवि से ग्रेजुएशन कर रहे हैं।