फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना शुद्धीकरण के लिए केंद्र का प्लान तैयार : निरंजना ज्योति

Sat, 19 Dec 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री निरंजना ज्योती ने शनिवार को वृंदावन में दामादोर बाबा के सानिध्य में जयपुर मंदिर में ब्रज अकादमी की गोशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यमुना शुद्धीकरण के अपने वादे को पूरा करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री उमाभारती गंगा शुद्धीकरण के साथ-साथ यमुना शुद्धीकरण के प्रति भी गंभीर हैं। बहुत जल्द पौड़ी गढ़वाल में गंगा और यमुना शुद्धीकरण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को भी केंद्र सरकार ने यमुना में शुद्ध जल देने के लिए मना लिया है।

उन्होंने बताया कि बरसात के पानी को रोकने के लिए हथिनीकुंड के पास एक अलग डैम बनाए जाने की योजना भी है। इस योजना पर भी काम होने जा रहा है। इससे जहां यमुना में पर्याप्त मात्रा में पानी बहेगा साथ ही सिंचाई में पानी की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास के नाम पर जो भी योजना के लिए धन आवंटन करती है, प्रदेश सरकार उस धन का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर गुंडाराज का विकास हुआ है। प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष रूपकिशोर वर्मा, कुंवरसिंह निषाद, मेघश्याम गौतम, गोविंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें