फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आश्रम के विवाद में हुई थी साधु की हत्या, दो घायल समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। चामुंडा देवी मंदिर कट के पास साधु की हत्या के पीछे प्रेम कुटी का आश्रम विवाद बताया है। आरोप है कि आश्रम के ही एक व्यक्ति से साधु का विवाद हुआ था। मृतक के भाई ने घटना के दौरान घायल हुए दोनों लोगों समेत तीन नामजदों और दो अज्ञातों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना में घायल दोनों लोगों से पूछताछ करने के बाद अज्ञात हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इटावा, लवेदी के गांव बहादुरपुर घार निवासी साधु राघव दास उर्फ राजकुमार के छोटे भाई कल्याण सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कल्याण सिंह ने बताया कि उनके भाई राघवदास लगभग 9 वर्ष से अटल्ला चुंगी स्थित प्रेम कुटी आश्रम में रह रहे थे। घटना से एक दिन पहले सोमवार दोपहर को राघवदास ने अपने भाई भानु प्रताप को फोन पर बताया था कि आश्रम पर कब्जे के लिए सूरजभान उर्फ टिल्लू उनके साथ मारपीट कर रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाद में शिवराम, अर्जुन और दो अज्ञात व्यक्ति भी सूरजभान का साथ दे रहे हैं।
कल्याण सिंह के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई राघवदास की हत्या कर दी गई है। देर रात उन्होंने अटल्ला चुंगी के पास प्रेम कुटी निवासी सूरजभान उर्फ टिल्लू, रावल गांव निवासी शिवराम, मध्यप्रदेश टीकमगढ़ व हाल निवासी चामुंडा देवी मंदिर कट निवासी अर्जुन और दो अज्ञातों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि साधु की हत्या के मामले में उनके छोटे भाई कल्याण की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के दौरान घायल दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमलावर की भी तलाश की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें