फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के भगवान संवारेंगे स्कूलों की सूरत

Thu, 06 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Sachin Tendulkar
विज्ञापन
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मथुरा के स्कूलों की सूरत संवारने को आगे आए हैं। मथुरा की सांसद हेमामालिनी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सचिन ने अपनी निधि से 25-25 लाख रुपये देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह राशि रिलीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने गर्ल्स स्कूलों की स्थिति में सुधार करने के लिए कई सांसदों से अपील की है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के अंतर्गत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर से उन्होंने बात की। कुछ ऐसे सरकारी गर्ल्स स्कूलों के लिए मदद मांगी गई है जो बहुत जीर्ण क्षीर्ण स्थिति में है।

न फर्नीचर है और न ही क्लास रूम। सचिन तेंदुलकर ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने पहले चरण में जगन्नाथपुरी स्कूल और छावनी परिषद के स्कूल को 25-25 लाख रुपये देने पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। इन दोनों स्कूलों को जल्द ही निधि का रुपया मिल जाएगा।
विज्ञापन


फिल्मी हस्तियों से भी की जा रही अपील
सांसद हेमामालिनी ने कई फिल्मी हस्तियों से मथुरा के स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए मदद मांगी है। राज्यसभा सांसद रेखा गणेशन भी मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने 47 लाख अपनी निधि से देने का फैसला किया है। बताया जाता है कि सांसद ने कुछ गर्ल्स स्कूलों को गोद लेने के लिए भी लोगों से अपील की है। ताकि यहां शिक्षा का स्तर सुधारा जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें