कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को नगर के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह मंदिर के पट खुलते ही देश के विभिन्न प्रांतों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर कोई अपने आराध्य की एक झलक पाने को लालायित दिखा।
पूरा मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।