फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: देहात के बच्चों ने रचा नया इतिहास

विज्ञापन
खुशी मनाते कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे।
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष नया इतिहास रचा गया। जिले के ग्रामीण परिवेश में रहने वाले विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए टॉप फाइव पर कब्जा जमा लिया। यह पहली बार है जब देहात क्षेत्र के छात्रों ने इतनी बड़ी संख्या में शीर्ष स्थान हासिल कर शहर को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

परिणामों के अनुसार, जिले की टॉप फाइव सूची में सभी विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। इन छात्रों ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए बल्कि कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर यह सिद्ध कर दिया कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक जरूरी दृढ़ संकल्प और मेहनत जरूरी होती है। शहर के विद्यार्थी इस बार टॉप फाइव में स्थान बनाने में असफल रहे, हालांकि कुछ छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाकर संतोषजनक प्रदर्शन किया।
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरुकता, अभिभावकों का सहयोग, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और डिजिटल माध्यमों का बढ़ता उपयोग माना जा रहा है। कई छात्रों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन क्लास, यूट्यूब लेक्चर और मोबाइल एप के जरिए अपनी पढ़ाई को मजबूत किया।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि इन छात्रों में से कई ऐसे परिवारों से हैं, जहां आर्थिक संसाधन सीमित हैं। किसी के पिता किसान हैं तो किसी के मजदूर। इन कठिनाइयों ने उनके हौसलों को कमजोर नहीं किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह परिणाम आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें